Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, देखें अपने शहरों के दाम

Daily Samvad
3 Min Read
Petrol-Diesel Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। WTI कच्चे तेल की कीमत 1.73 प्रतिशत उछलकर 73.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही थी। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमत 1.36 प्रतिशत बढ़कर 77.42 डॉलर प्रति बैरल हो गई। हालांकि, इस बढ़ोतरी का देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

देश की राजधानी नई दिल्ली में 5 जून 2023 यानी आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में भी पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसके साथ ही चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। यहां पेट्रोल 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये पर मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 6 पैसे बढ़कर 96.65 रुपये प्रति लीटर हो गई है और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गाजियाबाद में ईंधन की कीमत स्थिर है। यहां पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल एक पैसे सस्ता होकर 96.56 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 76 पैसे की गिरावट के साथ 96.66 रुपये प्रति लीटर पर बिक रही है, जबकि डीजल की कीमत 76 पैसे घटकर 89.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है। गुरुग्राम में पेट्रोल 12 पैसे की गिरावट के साथ 97.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पटना की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये और डीजल की कीमत 94.04 रुपये प्रति लीटर है।

VIDEO- महिला कांग्रेस ने PM Modi को सुनाई खरी खोटी



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *