Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी की हुई शादी, कौन है उनका दामाद- क्या है उनका पीएम मोदी से रिश्ता? जाने

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की बेटी परकला वांगमयी की गुरुवार को शादी हो गई है उनकी शादी उनके बेंगलुरु स्थित घर में संपन्न हुई है। शादी समारोह की तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है घर में सादा समारोह में परकला वांगमयी की शादी हुई, जिसमें परिवार के लोग और दोस्त ही शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

शादी समरोह में राजनीतिक हस्तियां नहीं दिखीं। परकला वांगमयी के पति का नाम प्रतीक बताया जा रहा है। वित्त मंत्री की बेटी की शादी ब्राह्मण परंपरा के अनुसार और उडुपी अदामारू मठ के संतों के आशीर्वाद के साथ संपन्न हुई। बता दें कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वित्त मंत्री की बेटी की शादी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वैदिक मंत्रोच्चार सुनाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

वित्त मंत्री की बेटी की शादी के साथ दामाद प्रतीक पर भी चर्चा हो रही है। प्रतीक दोषी ने सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से ग्रेजुएशन किया है। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे तब प्रतीक उनके ऑफिस में रिसर्च असिस्टेंट थे।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक दोषी पीएम के सहयोगी है पीएम ऑफिस में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर है। प्रतीक 2014 से ही PMO में काम कर रहे है। 2019 में उन्हें जॉइंट सेक्रेट्री की रैंक दी गई और ऑफिसर स्पेशल ऑन ड्यूटी बनाया गया।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *