Crime News: ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या, होटल मालिक को भी लगी गोली, हालत नाजुक

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, धनबाद। Crime News: धनबाद में कोयला ट्रांसपोर्टर और पेट्रोल पंप के मालिक प्रवीण राय की अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। जबकि एक व्यक्ति घायल है। धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र में चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित सेल कांटा घर के निकट गोलीबारी हुई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस गोलीबारी में निजी कार्यालय में कोयला ट्रांसपोर्टर और पेट्रोल पंप के मालिक प्रवीण राय की अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों को जुटते देख अपराधियों ने होटल संचालक राजकिशोर को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है उन्हें चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

इस हत्याकांड के बाद स्थानीय लोग और परिजनों ने मिलकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन की वजह से झरिया सिंदरी मुख्य सड़क आधे घंटे से ज्यादा वक्त के लिए जाम रहा। पुलिस ने भरोसा दिया है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया है लेकिन दिनदहाड़े चली गोली ने धनबाद में सुरक्षा को बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अपराधी अचानक प्रवीण राय के कार्यालय में दाखिल हुए और दरवाजा को धक्का देते हुए प्रवीण को एक गोली मारी फिर दाहिनी आंख के नीचे लगने से वह गिर गया था. यह घटना करीब 11 बजकर 15 मिनट के आसपास घटी है।

हादसे के बाद जब भीड़ लगने लगी तो अपराधियों ने होटल संचालक को भी गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही बाद कई थानों की पुलिस बल बुलाया पहुंचे रिया सीओ प्रमेश कुहवाह,सिन्द्री डीएसपी अभिषेक कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *