Punjab News: पंजाब में AAP विधायक ने ट्रैफिक पुलिस से की बदतमीजी: निकाली गालियां, देखें वीडियो

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी के हल्का विधायक अमोलक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे विधायक चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस से धमकाते और अपशब्द बोलते हुए नजर आ रहे है। यह वीडियो सामने आने के बाद जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही कांग्रेस और अकाली दल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आपको बता दे कि इस वीडियो में विधायक अमोलक सिंह द्वारा खुलेआम गाली-गलौज भी की गई है। इस वीडियो को कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कि जैतो से आम आदमी पार्टी के विधायक अमोलक सिंह का एक और अपमानजनक व्यवहार सामने आया है जिसमें वह चंडीगढ़ पुलिस के एक पुलिसकर्मी को गाली देते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

वायरल हो रहा यह वीडियो चंडीगढ़ में सेक्टर 17 और सेक्टर 35 की डिवाइडिंग का बताया जा रहा है जिसमे आप विधायक अपनी गाड़ी में बैठे नजर आ रहे है वीडियो के शुरुआत में पुलिसकर्मी कहता है कि आप विधायक होंगे, लेकिन हम ड्यूटी पर हैं।

पुलिसकर्मी पूछता है कि उसने क्या गलत कहा या कौन सी गाली निकाली? इस पर गाड़ी में बैठे विधायक ने तमीज से न बोलने की बात कही। इसके बाद दोनों में तल्खी बढ़ गई और विधायक अमोलक सिंह ने पुलिसकर्मी के मोबाइल फोन पर हाथ मारकर उसे गिरा दिया।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *