Today Weather Update: फिर बदलेगा मौसम; अगले कुछ दिनों के लिए नया अलर्ट जारी, कई राज्यों में तूफान की आशंका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Today Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Rainfall Alert) जारी है और कुछ राज्यों में यह अगले कुछ दिनों में भी रुकने वाली नहीं है। राजधानी दिल्ली समेत पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति है। दिल्ली समेत कई राज्यों का मौसम मंगलवार से एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने देश के अन्य हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मंगलवार तड़के दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आईएमडी के मुताबिक, 26 जुलाई तक पश्चिमी तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी 25 और 27 जुलाई को इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। इस बीच 25 जुलाई को पूर्वी मध्य भारत में भारी बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। दूसरी ओर, उत्तर पश्चिम भारत में 26 से 27 जुलाई के बीच और पूर्वी भारत में 28 से 30 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *