Wedding Songs: क्या शादियों में गाने बजाना कॉपीराइट कानून का उल्लंघन है? जाने

Daily Samvad
2 Min Read
Marriage
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Wedding Songs: शादियों में बजाए जाने वाले गानों को लेकर सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया है। सरकार ने कहा है कि कोई भी इन गानों पर रॉयल्टी की मांग नहीं कर सकता है। यह कॉपीराइट कानून का उल्लंघन नहीं है। दरअसल, यह बात ऐसे समय में सामने आई है जब सरकार को शादियों में बजाए जाने वाले गानों पर रॉयल्टी मांगने की शिकायतें मिल रही थीं।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

अब सरकार ने नोटिस जारी कर पूरे मामले पर सफाई दी है। सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों के लिए कोई भी रॉयल्टी नहीं ले सकता। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने एक सार्वजनिक नोटिस में ये सारी बातें कही हैं। सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 52 (1) (जेडए) के विपरीत विवाह गीतों पर रॉयल्टी के संबंध में आम जनता से शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

डीपीआईआईटी ने कहा कि कुछ कार्यों को कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं माना जाता है। 1957 की धारा 52 (1) (जेडए) के तहत, धार्मिक समारोहों, आधिकारिक समारोहों, नाटकों और गायन या ध्वनि रिकॉर्डिंग की अनुमति है। ये सभी कार्य कॉपीराइट उल्लंघन के दायरे में नहीं आते हैं। ऐसे में रॉयल्टी मांगना गलत है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

डीपीआईआईटी ने नोटिस में स्पष्ट करते हुए कहा कि विवाह और अन्य संबंधित सामाजिक कार्य धार्मिक कार्यों के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में किसी शादी में संगीत बजाना कॉपीराइट कानून का उल्लंघन नहीं कहा जा सकता। इसके साथ ही डीपीआईआई ने यह भी कहा कि इसके मद्देनजर कॉपीराइट सोसायटी को किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अधिनियम की धारा 52 (1) (जेडए) का उल्लंघन करने से बचना चाहिए।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *