Punjab Weather Update: पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी! लोगों को सावधान रहने की दी जा रही चेतावनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने आज पूरे पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम को देखते हुए आज विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब के तीनों इलाकों दोआबा, माझा और मालवा में बारिश होगी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मौसम विभाग के मुताबिक फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, फाजिल्का और मोगा जिलों को छोड़कर कल भी मौसम ऐसा ही रहेगा। वहीं, मौसम विभाग ने जिस तरह का अलर्ट जारी किया है, उससे पंजाब के पहले से ही जलमग्न इलाकों में लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हालांकि पिछले 2-3 दिनों से नदियों के जलस्तर में वृद्धि नहीं होने से कुछ राहत थी और जन-जीवन भी सामान्य होने लगा था, लेकिन अब बारिश के कारण ब्यास, रावी और सतलज नदियाँ पहले से ही तेज़ गति से बह रही हैं और अब इनमें पानी और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट घोषित किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, फाजिल्का, मुक्तसर, अमृतसर, फरीदकोट, मोगा और फिरोजपुर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल में भी बारिश की संभावना है, जिससे पंजाब की नदियों में जलस्तर और बढ़ सकता है। भाखड़ा बांध में जलस्तर प्रतिदिन 1 से 2 फीट बढ़ने का अनुमान है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *