Punjab News: डीसी दफ्तर में चल रही हड़ताल को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर/ रोपड़। Punjab News: पंजाब के सभी डीसी दफ्तरों में चल रही हड़ताल खत्म हो गई है। DC दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक के कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल आज खत्म हो गई है। कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। आज से सभी दफ्तरों में सुचारू रूप से काम होने लगेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

हड़ताल वापसी का फैसला कर्मचारियों ने रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा के एक वीडियो संदेश के बाद लिया। यह संदेश उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल किया। रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि उनका मकसद किसी की भावनाओं या फिर मान-सम्मान को ठेस पहुंचाना नहीं था।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

विधायक के वीडियो संदेश के बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनका अब कोई विवाद नहीं रहा है। वहीं DC दफ्तर कर्मचारी एसोसिएशन ने कहा है कि पंजाब में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। आपदा की ऐसी परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए वह वापस काम पर लौट रहे हैं।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच

क्या सीमा हैदर जासूस है। Pakistani spy Seema Haider | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *