Punjab News: पंजाब में पालतू जानवरों की दुकानों और डाग ब्रीडरज़ को लेकर सरकार ने जारी किए आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पशुओं की भलाई को यकीनी बनाने के साथ उनके प्रति बेरहमी भरे व्यवहार को रोकने के लिए पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुडियां ने आज आदेश दिए है कि पालतू जानवरों की सभी दुकानों और डाग ब्रीडरज़ को पंजाब राज्य पशु भलाई बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। यहां पंजाब भवन में राज्य पशु भलाई बोर्ड की प्रशासकीय समिति की मीटिंग की अध्यक्षता करते स. गुरमीत सिंह खुडियां ने विभाग के अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

लोगों को आवारा पशुओं प्रति संवेदनशील होने की अपील करते कैबिनेट मंत्री ने मनुष्य और जानवरों में दयालुता वाले रिश्ते के बारे में लोगों को जागरूक करने और जानवरों प्रति हमदर्दी वाला व्यवहार अपनाने के लिए विभाग के अधिकारियों को सैमीनार, लैक्चर करवाने के इलावा सोशल मीडिया मुहिम चलाने के लिए भी कहा।

आवारा पशुओं की भलाई के लिए किए जा रहे प्रयास के बारे में पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि पशुओं पर अत्याचार को रोकने के लिए सभी जिलों में सुसायटीज़ फार प्रीवैंशन आफ क्र्यूलटी टू ऐनीमलज़ (एस.पी.सी.ए.) का गठन किया गया है और यह सोसायटियां जानवरों की भलाई के लिए सक्रियता के साथ काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसके इलावा राज्य में 471 के करीब रजिस्टर्ड गऊशालाएं हैं, जबकि आवारा पशुओं के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार द्वारा 20 केटल पौंड भी बनाऐ गए है। इस मीटिंग में दूसरो के इलावा डायरैक्टर पशु पालन डा. रामपाल मित्तल, ज्वाईंट सचिव राकेश कुमार, आई.एफ.एस. टी. गनाना, ज्वाईंट डायरैक्टर डा. संगीता तूर, ज्वाईंट डायरैक्टर डा.जी.एस.बेदी, ए.डब्ल्यू. बी. आई. डा.एस. भरत कुमार, एडवोकेट सिमरनजीत कौर, सुखवंत सिंह गिल, नंदनी कक्कड और डा. पुनीत मल्होत्रा उपस्थित थे।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *