Bro Movie Review: पवन कल्याण और साई धर्म तेज की फिल्म ‘Bro’ हुई रिलीज, देखने से पहले पढ़ ले यहां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bro Movie Review: पवन कल्याण और साई धर्म तेज की फिल्म ‘Bro’ आज रिलीज हुई है। ये फिल्म समुथिरकानी (Samuthirakani) के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म ‘Vinodhaya Sitham’ की रीमेक है। जिसमे समुथिरकानी (Samuthirakani) ने ही मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म Bro इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

मल्टीस्टारर इस फिल्म में रियल लाइफ के चाचा- भतीजे ने एक साथ अभिनय किया है। फिल्म में तमिल अभिनेता साई धरम तेज ने मार्क का रोल निभाया है, जबकि पवन कल्याण समय के देवता के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म ‘ Bro’ के कुछ गाने, और ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया था जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था अब आज यह फिल्म रिलीज हुई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जाने-माने तमिल डायरेक्टर समुथिरकानी (Samuthirakani) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ Bro ‘ की कहानी को भी इन्होंने ही लिखा है। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि फिल्म की ओरिजिनल वर्जन ‘ Vinodhaya Sitham’ भी इन्हीं के निर्देशन में बनी थी, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। अब इसका तेलुगू रिमेक आज रिलीज हुआ है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

फिल्म की कहानी मार्क (साई धरम तेज) के इर्द-गिर्द घूमती है। मार्क एक ऐसा इंसान है जो अपने समय को महत्व देता है और अपने परिवार के सदस्यों को जीवन की हर सुख सुविधा देने के लिए कड़ी मेहनत करता है। वो अपने परिवार का मुखिया है जो सबका ख्याल रखता है। उसके पास किसी और चीज के लिए वक्त नहीं है।

एक बार मार्क खुद को एक ऐसी जगह पाता है, जहां पर मृत्यु उसके बेहद करीब है, तभी उसकी मुलाकात समय (पवन कल्याण) से होती है। समय (पवन कल्याण) के साथ अपनी यात्रा के दौरान मार्क अपने जीवन परिवार के बारे में बहुमूल्य सबक सीखता है। इस फिल्म की कहानी समय और जीवन के मूल्य के बारे में है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *