Children Disappeared: 5 साल में देशभर से 2.75 लाख बच्चे गायब, इनमे 2 लाख से ज्यादा लड़कियां भी शामिल

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Children Disappeared: पिछले पांच सालों में देशभर से 2 लाख 75 हजार से ज्यादा बच्चे लापता हो गए हैं। लापता बच्चों में 2 लाख, 12 हजार लड़कियां हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पिछले हफ्ते लोकसभा में यह जानकारी दी।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2018 से जून 2023 तक कुल 2,75,125 बच्चे लापता हुए, जिनमें 2,12,825 लड़कियां हैं। लोकसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक, 2 लाख, 40 हजार (2,40,502) बच्चों की पहचान की गई, जिनमें 1,73,786 (1.73 लाख) लड़कियां हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

एक लिखित जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि केंद्र सरकार की चाइल्ड हेल्पलाइन लापता बच्चों का पता लगाने के लिए देशभर में काम कर रही है। लापता बच्चों का पता लगाने के लिए एक ट्रैक चाइल्ड पोर्टल भी है। सबसे ज्यादा बच्चे मध्य प्रदेश से गायब हुए हैं। मध्य प्रदेश में लापता बच्चों की संख्या 61 हजार से ज्यादा है। बच्चों के लापता होने के मामले में पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इस राज्य के 49 हजार से ज्यादा बच्चे लापता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सात राज्यों मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में लापता बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। इन राज्यों में लापता बच्चों की कुल संख्या 2 लाख, 14 हजार, 664 है। यानी कुल लापता बच्चों में से 78 फीसदी बच्चे इन्हीं सात राज्यों के हैं।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच

क्या सीमा हैदर जासूस है। Pakistani spy Seema Haider | Daily Samvad





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *