Jalandhar News: फिल्लौर में CCTV प्रोजैक्ट की शुरुआत, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह बोले- 76.46 लाख रुपए से होगा काम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिल्लौर। Jalandhar News: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज 76.46 लाख रुपए की लागत के साथ मुकम्मल हुए अलग-अलग प्रोजैक्ट लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के हर एक क्षेत्र को अति-आधुनिक सहूलियतें प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में घोटाले का पर्दाफाश, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

शहर में सीसीटीवी कैमरों की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि फिल्लौर की अहम 61 स्थानों को कवर करते हुए यह कैमरे लोगों के लिए बहुत बड़ी सुविधा साबित होंगे और जान-माल की सुरक्षा को यकीनी बनाने में अहम रोल अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कैमरे शुरू होने साथ अपराधों की असरदार ढंग के साथ रोकथाम की जा सकेगी।

स्थानीय नगर कौंसिल में बना पार्क लोगों को समर्पित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे पार्क लोगों को अपनी सेहत संभाल और रोज़मर्रा की सैर करने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे क्षेत्रों में भी लोगों की सुविधा के लिए ऐसे पार्क स्थापित किये जा रहे हैं।

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में ज़रुरी विकास कार्य करवा रही है जिस के अंतर्गत फिल्लौर में 76.46 लाख रुपए के कार्य मुकम्मल किये जा चुके हैं और 30 लाख रुपए की लागत वाले काम प्रगति अधीन हैं। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल फिल्लौर से संबंधित सभी वार्डों के लिए 5.50 करोड़ रुपए के कार्यों को मंज़ूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि हाउसिंग फार आल के अंतर्गत 166 लाभपात्रियों के मामलों के लिए 3 करोड़ रुपए मंज़ूर किये गए हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार को 30 हज़ार के करीब नौकरियां देने और 12000 से अधिक अध्यापकों को रेगुलर करने सम्बन्धित उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बेरोज़गार नौजवानों को नौकरियां देकर पिछले डेढ़ दशक से कच्चे अध्यापकों के तौर पर सेवाएं दे रहे अध्यापकों को पक्का करके ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि सूबे के हरेक वर्ग की तरक्की और ख़ुशहाली के लिए पंजाब सरकार पूरी तत्पर है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *