Punjab News: स्पा सैंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले कई युवक-युवतियां, सभी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कई शहरों में चल रहे स्पा सैंटरों में गंदा काम हो रहा है। ऐसे ही एक स्पा सैंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को छु़ड़ाया है। साथ ही स्पा सैंटर में देह व्यापार का धंधा करवाने वाले मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

जानकारी के मुताबिक मनीमाजरा स्थित एनएसी में डीएसपी नॉर्थ ईस्ट पी. अभिनंदन ने पुलिस टीम के साथ अमेजिंग स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने स्पा सेंटर से दो महिलाओं को छुड़ाया और मालिक को गिरफ्तार कर लिया। मालिक की पहचान मनीमाजरा के गोविंदपुरा निवासी सागर खान के रूप में हुई। मौलीजागरां थाना पुलिस ने सागर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को नारी निकेतन भेज दिया है।

DSP नॉर्थ ईस्ट पी. अभिनंदन को सूचना मिली कि मनीमाजरा एन.ए.सी. में अमेजिंग स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बना कर भेजा जो मलिक सागर खान से मिला। ग्राहक ने सागर से बात की और 500-500 के नोट दिए।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उसके बाद डी.एस.पी. ने पुलिस टीम के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा जहां दोनों महिलाएं पुलिस से मिलीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मालिक सागर खान जबरन मसाज की आड़ में देह व्यापार करवा रहा था। मौलीजागरां थाना पुलिस ने सागर खान को गिरफ्तार कर महिलाओं को नारी निकेतन भेज दिया।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच

क्या सीमा हैदर जासूस है। Pakistani spy Seema Haider | Daily Samvad





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *