Punjab News: पंजाब सरकार ने 12500 कच्चे अध्यापकों को किया पक्का, सीएम भगवंत मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कच्चे कर्मचारियों के लिए आज बड़ा दिन है। पंजाब सरकार ने 12500 कच्चे अध्यापकों को पक्का कर दिया है। कच्चे अध्यापकों की यह मांग पिछले 10 साल से लटकी हुई थी।

इसके बाद आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद इन अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारें इन शिक्षकों के साथ एक अप्रिय मजाक कर रही थीं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्हें बहुत कम वेतन पर काम करना पड़ता था और अपने अधिकारों की माँग करने पर उन्हें पुलिस की लाठियाँ भी खानी पड़ती थीं। अगर इन्हें ठीक करने की बात आती थी तो अधिकारी इस मामले में कई तरह की कानूनी दिक्कतें सामने लाते थे। लेकिन मैंने अधिकारियों से साफ कहा कि उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा। सरकारों के पास पैसा तो बहुत है लेकिन नियत साफ होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। इसे 15 गर्ल्स स्कूलों और स्कूल ऑफ एमिनेंस में शुरू किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट पर 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। धीरे-धीरे इसे अन्य स्कूलों में भी लागू किया जाएगा। इससे 20 हजार बच्चों को फायदा होगा।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *