Punjab News: पंजाब में कच्चे अध्यापकों को मिलेगा आज बड़ा तोफहा, 10 साल का इंतजार होगा खत्म

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कच्चे अध्यापकों के लिए आज खुशी का दिन है। पंजाब में मान सरकार द्वारा 2,500 कच्चे शिक्षकों को आज बड़ा तोफहा मिलने जा रहा है इन शिक्षकों का दशकों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज इन शिक्षकों को रेगुलराइजेशन पत्र सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इस संबंध में चंडीगढ़ में विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि हमारी सरकार ने इन शिक्षकों की सेवाएं नियमित करने का वादा किया था, जो अब पूरा हो रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

शिक्षा मंत्री बैंस ने नियुक्त होने वाले सभी अध्यापकों को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों से किए गए सभी वादे पूरे कर रही है। पंजाब सरकार ने करीब 2 महीने पहले राज्य में एडहॉक, ठेका आधारित, डेली वेज, वर्क चार्ज और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला लिया।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच

https://youtu.be/UywHynqzskY
undefined












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *