Bhatiya Janata Party: भाजपा की नई टीम घोषित, पंजाब के दो नेताओं को राष्ट्रीय टीम में मिली जगह, BJP ने लोकसभा चुनाव का बजा दिया बिगुल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bhatiya Janata Party: भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। शनिवार यानि आज भाजपा ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव 2024 (2024 Lok Sabha Eletion) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhatiya Janata Party) ने कमर कस ली है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान किया। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh), राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास (Raghubar Das) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में घोटाले का पर्दाफाश, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

वहीं, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय (Bandi Sanjay) और सांसद राधामोहन अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया है। नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही, 13 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

  • डॉ. रमन सिंह, विधायक (छत्तीसगढ़)
  • वसुंधरा राजे, विधायक (राजस्थान)
  • रघुबर दास (झारखंड)
  • बैजयंत पांडा (ओडिशा)
  • सरोज पाण्डेय, सांसद (छत्तीसगढ़)
  • रेखा वर्मा, सांसद (उत्तर प्रदेश)
  • डी.के. अरुणा (तेलंगाना)
  • एम. चौबा एओ (नगालैंज)
  • अब्दुल्ला कुट्टी (केरल)
  • लक्ष्मीकांत बाजपेई, सांसद (उत्तर प्रदेश)
  • लता उसेंडी (छत्तीसगढ़)
  • तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीय महामंत्री

  • अरुण सिंह, सांसद (उत्तर प्रदेश)
  • कैलाश विजयवर्गीय (मध्य प्रदेश)
  • दुष्यंत कुमार गौतम (दिल्ली)
  • तरुण चुग (पंजाब)
  • विनोद तावड़े (महाराष्ट्र)
  • सुनील बंसल (राजस्थान)
  • संजय बंदी, सांसद (तेलंगाना)
  • राधा मोहन अग्रवाल, सांसद (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीय सचिव

  • विजया राहटकर (महाराष्ट्र)
  • सत्या कुमार (आंध्र प्रदेश)
  • अरविंद मेनन (दिल्ली)
  • पंकजा मुंडे (महाराष्ट्र)
  • नरेन्द्र सिंह रैना (पंजाब)
  • डॉ. अल्का गुर्जर (राजस्थान)
  • अनुपम हाजरा (पश्चिम बंगाल)
  • ओमप्रकाश धुर्वे (मध्य प्रदेश)
  • ऋतुराज सिन्हा (बिहार)
  • आशा लाकड़ा (झारखंड)
  • कामख्या प्रसाद तासा (असम)
  • सुरेन्द्र सिंह नागर (उत्तर प्रदेश)
  • अनिल अटोनी (केरल)

कोषाध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल

बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं, शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के राजेश अग्रवाल को दी गई है। वहीं, उत्तराखंड के नरेश बंसल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *