Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बारिश को लेकर येलो अलर्ट, 3 अगस्त को होगी भारी बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में मॉनसून का असर अभी भी देखने को मिल रहा है। रविवार को भी राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। इस बीच, राज्य के कई जिलों में दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

वहीं पंजाब के मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 1 अगस्त तक मौसम साफ रहने वाला है, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 2 अगस्त को मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के बीच में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जिसके कारण 3 अगस्त को पंजाब में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अगर दोबारा बारिश हुई तो नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी, क्योंकि धान की फसल बर्बाद होने के बाद किसान फिर से धान की रोपाई शुरू कर चुके हैं। वहीं अगर हल्की से मध्यम बारिश होती है तो कम नुकसान होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

पंजाब में रविवार सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक फिरोजपुर में 29.5 मिमी, पटियाला में 20 मिमी, मोगा में 9.5 मिमी, लुधियाना में 2.8 मिमी, अमृतसर में 2.5 मिमी, बरनाला में 4.8 मिमी बारिश हुई। अगले दो दिनों तक हरियाणा के अंबाला और हिसार में कहीं भी बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग ने अब 2 अगस्त को प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *