Made in Heaven Season 2: ‘मेड इन हेवन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, झूठे रिश्तों की कहानी में प्यार-पैसों के बीच फंसे शोभिता-अर्जुन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Made in Heaven Season 2: फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने पसंदीदा वेब सीरीज में से एक ‘मेड इन हेवन’ (Made in Heaven) के दूसरे सीजन का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस शो में ग्रैंड शादियों के सामने परंपरा, मॉर्डन चाहतें, समाज का भरोसा और इन सबके बीच में फंसे लोगों की द्वंद को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

शो में शोभिता धूलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सर्भ, कल्कि कोचलिन सहित कई स्टार्स हैं। आइये आपको दिखाते हैं शो का ट्रेलर। ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ का ट्रेलर इसके मेन किरदार के जीवन के बारे में बताता है, जो सीजन 1 में एक ऐसे पड़ाव पर थे, जब उन्हें एक बहुत ही अहम फैसला लेना था।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

नई दुल्हनों और नई चुनौतियों के साथ वेडिंग प्लानर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियों से जूझते हुए। इसमें रोमांस, ड्रामा और शादियों के साथ-साथ जाने- पहचाने, नए चेहरों और दिल छू लेने वाली कहानी देखने को मिलेगी।

इसमें मोना सिंह, इश्वाक सिंह और त्रिनेत्रा हलदर के साथ शोभिता धूलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सर्भ, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और विजय राज ने अभिनय किया है। ये सीरीज अलंकृता श्रीवास्तव, नीरज घेवान, नित्या मेहरा, रीमा कागती और जोया अख्तर ने डायरेक्ट की है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

https://youtu.be/pBwqs3bEAUE


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *