Gold-Silver Price: महीने के पहले ही दिन सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी के भाव भी लुढ़के

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: आज सोने की कीमतों में गिरावट का रुख है। हालांकि सोने की कीमत (Gold Price) में ज्यादा गिरावट नहीं आई है, लेकिन चांदी के रेट (Silver Price) में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कीमती धातुओं के रेट में अच्छी गिरावट के कारण आज का दिन आपके लिए खरीदारी का मौका होने वाला है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इसके साथ ही त्योहारी सीजन शुरू होते ही आभूषणों की खरीदारी शुरू करने का अच्छा मौका है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना 50 रुपये गिरकर 59,428 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सोने के ये रेट अक्टूबर वायदा के लिए हैं।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

आज सोने के ऊपरी भाव पर नजर डालें तो सोना 59520 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गया और निचले स्तर पर सोना 59406 रुपये पर कारोबार कर रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंजों पर चांदी की कीमतें आज भारी गिरावट पर कारोबार कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

चांदी का दिसंबर वायदा भाव आज 350 रुपये से नीचे गिर गया और फिलहाल 377 रुपये या 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 75,903 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इससे नीचे की कीमतों पर नजर डालें तो यह 75792 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर गई और अगर इसके ऊपर की कीमतों पर नजर डालें तो इसमें 76143 रुपये तक का उछाल दिख रहा है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *