Teacher’s Day: गुरु से श्रेष्ट कोई मार्गदर्शन नहीं का संदेश देते हुए सेंट सोल्जर में मनाया गया अध्यापक दिवस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Teacher’s Day: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्णन जी का जन्मदिवस अध्यापक दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल डॉ.रोहन शर्मा, स्टाफ मैंबर्ज़ और छात्रों द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

सबसे पहले सभी अध्यापकों ने डॉ. राधा कृष्णन जी की तस्वीर के आगे श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। सभी अध्यापकों द्वारा अध्यापक दिवस का केक काटते हुए एक दूसरे का मुँह मीठा करवा अध्यापक दिवस की ख़ुशी को बांटा गया। अध्यापक दिवस सेलिब्रेशन में सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, कपूरथला रोड के अध्यापकों ने भाग लिया।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

अध्यापकों द्वारा अध्यापक दिवस को समर्पित रंगारंग कार्यकम्र पेश किया गया जिसमें अध्यापकाओं ने डांस, मॉडलिंग द्वारा इस दिन को सेलिब्रेट किया। चेयरपर्सन चोपड़ा ने सभी अध्यापकों को सन्मान चिन्ह के साथ सन्मानित किया और सभी अध्यापकों और डॉ. राधा कृष्णन को नतमस्तक होते हुए कहा कि हमे अपने अध्यापकों का हमेशा कर्जदार रहना चाहिए जिनकी वजह से आज हम में अच्छे संस्कार है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

अध्यापक को इसी लिए भविष्य का निर्माता कहा जाता है क्योंकि एक छात्र के सम्पूर्ण विकास में जहाँ उसके माता पिता का अहम योगदान रहता है वही उसके अध्यापक भी महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *