Harish Salve: हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में की तीसरी शादी, नीता अंबानी और ललित मोदी भी हुए शामिल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Harish Salve: भारत के जाने-माने वकील और देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे (Harish Salve) 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। साल्वे ने ट्रिना के साथ शादी रचाई है। लंदन में आयोजित की गई इस शादी समारोह में उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्जवला राउत समेत कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

जब से उसकी शादी की बात सामने आयी है तब से सोशल मीडिया पर यही ट्रेंड कर रहा है। हरीश साल्वे ने साल 2020 में दूसरी शादी की थी। उन्होंने 65 साल की उम्र में 56 वर्षीय कैरोलीन ब्रॉसार्ड से शादी की थी। कैरोलीन एक ब्रिटिश कलाकार है। ये शादी भी उन्होंने लंदन में ही की थी। कैरोलीन एक ब्रिटिश कलाकार हैं। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। वहीं, उनकी पहली पत्नी का नाम मीनाक्षी है।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

मीनाक्षी को तलाक देने के बाद उन्होंने दूसरी शादी रचाई थी। बता दें कि उन्हें दो बेटियां- साक्षी और सानिया हैं। बता दें कि मीनाक्षी और कैरोलिन ब्रॉसार्ड उनकी पिछली पत्नियां थीं। शादी के 38 साल बाद, साल्वे और उनकी पूर्व पत्नी मीनाक्षी जून 2020 में अलग हो गए और दोनों की दो बेटियां हैं – साक्षी और सानिया। हरीश साल्वे तब मशहूर हुए, जब उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट में पहले एंटी-डंपिंग मामले की पैरवी की।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

2015 में हरीश साल्वे ने सलमान खान के 2002 के हिट-एंड-रन मामले की पैरवी की। जिन्हें पहले पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 10 दिसंबर 2015 को बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद खान को 2002 के हिट-एंड-रन और ड्रंक-एंड-ड्राइव मामले के सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था। हरीश साल्वे ने नवंबर 1999 से नवंबर 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया था।

उनको वेल्स और इंग्लैंड की अदालतों के लिए रानी के वकील के रूप में नियुक्त किया गया था। देश के सबसे व्यस्त वकीलों में से एक साल्वे ने एलएलबी की पढ़ाई नागपुर विश्वविद्यालय से की थी। भारत के सॉलिसिटर जनरल नियुक्त होने से पहले उन्हें 1992 में दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील नियुक्त किया गया था।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *