Hindi Day: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल्स व कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, जालंधर ने मनाया राष्ट्रीय हिंदी दिवस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Hindi Day: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के इनोकिड्स में राष्ट्रीय हिंदी दिवस (Hindi Day) बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर इनोकिड्स के नन्हे मुन्ने बच्चों ने ‘आओ गुनगुनाएँ’ थीम के अंतर्गत हिंदी में कविता पाठ किया तथा स्काउट्स व गाइड्स के विद्यार्थियों ने कविता वाचन के माध्यम से राजभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन,जालंधर की एनएसएस इकाई ने हिंदी दिवस बड़े गर्व और गरिमा के साथ मनाया। उन्होंने संदेश दिया कि ‘हिंदी भाषा हमारे राष्ट्र की रीढ़ है और हमारी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की आत्मा है।’

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

हिंदी भाषा के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा अपने शिक्षण अभ्यास के दौरान विद्यालयों में डिस्प्ले-बोर्ड सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने हिंदी में स्वरचित कविताएँ, ऐतिहासिक घटनाएँ, कहानियाँ, उद्धरण और रचनात्मक कार्टून स्क्रिप्ट लिखीं।

विद्यार्थियों में आध्यात्मिक मूल्य विकसित करने हेतु एनएसएस वालंटियर्स द्वारा हिंदी भाषा में कबीरदासजी के दोहे, रहीमजी के दोहे, तुलसीदासजी के दोहों को लेकर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

विभिन्न दृश्यों के माध्यम से एनएसएस वालंटियर्स – सोनिया, सारिका गौतम, सोनमदीप कौर, बन्नी सोढ़ी, एना, तानिया व नितिका ने भारत संघ की आधिकारिक भाषा हिंदी भाषा के प्रति अपने प्यार और सम्मान को दर्शाया।

प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों की परफॉर्मेंसेस की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा को उसके शुद्ध रूप में संरक्षित करने तथा आने वाली पीढ़ियों तक प्रसारित करने के लिए निर्देशित किया क्योंकि यह भावी शिक्षकों का मुख्य कर्तव्य है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *