Passport: पासपोर्ट बनवाने वाले हो जाएं सावधान, विदेश मंत्रालय ने जारी की नई एडवाइजरी

Daily Samvad
2 Min Read
Passport
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 08 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Passport: पासपोर्ट बनाने की आड़ में ऑनलाइन ठगी का धंधा शुरू हो गया है कई ठग जल्द पासपोर्ट बनाने के चक्कर में लोगों से मोटी रकम वसूल लेते है। ऐसे में विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

इसके तहत लोगों को फर्जी पासपोर्ट बनाने वाली वेबसाइटों से सावधान रहने को कहा गया है। विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करने वाली छह फर्जी पासपोर्ट बनाने वाली वेबसाइटों को सूचीबद्ध किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पासपोर्ट संबंधी सेवाएं मुहैया कराने में लोगों को धोखा दिया जा रहा है। कई फर्जी वेबसाइटें आवेदकों से ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन फॉर्म भरने और अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए न केवल भारी फीस वसूल रही हैं, बल्कि उनका डाटा भी एकत्र कर रही है।

बता दे है कि अपना पासपोर्ट बनाने या संबंधित सेवाओं के लिए केवल विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर ही लॉग इन करें। इसके अलावा कोई और वेबसाइट नहीं है। जबकि आधिकारिक मोबाइल ऐप mPassport है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस नोटिफिकेशन में कुछ फर्जी वेबसाइटों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, *.org, *.in, *.com डोमेन के साथ रजिस्टर्ड कई वेबसाइटें फर्जी हैं। www.indiapassport.org, www.online-passportindia.com, www.passportindiaportal.in, www.passport-india.in, www.passport-seva.in, www.applypassport.org इत्यादि जैसी कई वेबसाइटें हैं।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *