डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब की सचिव मीनू सेठी ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में आज जिस तरह महिलाओं को लेकर भद्दी टिप्पणी की गई है उससे पूरे देश की महिलाएं आहत हुई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
उनकी अमर्यादित टिप्पणी उस गरिमा और सम्मान का अपमान है जिसकी हर महिला हकदार है। उनके भाषण के दौरान इस्तेमाल की गई ऐसी अपमानजनक और घटिया भाषा हमारे समाज पर एक काला धब्बा है। यदि कोई नेता लोकतंत्र में इतनी खुलेआम ऐसी टिप्पणियां कर सकता है, तो कोई केवल कल्पना ही कर सकता है कि उसके नेतृत्व में राज्य को कितनी भयावहता का सामना करना पड़ रहा होगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
प्रदेश सचिव सेठी ने कहा कि अपने मुख्यमंत्री का इस मामले में बचाव करते हुए बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महिलाओं के प्रति अपनी संकीर्ण सोच को उजागर किया है। बिहार की महिलाएं ऐसी घटिया मानसिकता वाले शासनकाल में कैसे जीवन जी रही है उसकी आज पोल खुद बिहार के सत्ताधारियों ने खोल दी है। उन्होंने कहा कि सवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा दे और देश की महिलाओं से माफ़ी मांगे।