Crime News: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने बेटी और बेटे को फांसी पर लटकाया, खुद भी की आत्महत्या

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बहादुरगढ़। Crime News: हरियाणा के बहादुरगढ़ से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि बहादुरगढ़ में एक पिता ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को फांसी पर लटकाया और बाद में उसने खुद आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला गंगरवा गांव का बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय कर्मबीर, 11 वर्षीय बेटा तनुज और 13 वर्षीय बेटी मुस्कान के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

मिली जानकारी के मुताबिक कर्मबीर दिल्ली में क्लस्टर बस चलाता था। बताया जा रहा है कि बीती रात कर्मबीर का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसने पहले तो अपनी पत्नी को पीटा और बाद बच्चों को फांसी पर लटकाकर खुद भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *