Punjab News: नकली DSP बन व्यक्ति से कर ली 50 हजार रुपए की ठगी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: जैसे जैसे ठगी बढ़ती जा रही है वैसे वैसे ही ठगी करने के तरीके भी बदलते जा रहे है। ठग आए दिन ठगी करने के नए नए तरीके आजमाते रहते है। ऐसे ही के मामला अब पंजाब के एक गांव कड़ियाना कलां से सामने आ रही है।

खबर है कि गांव कड़ियाना कलां के में ठगों ने ठगी करने के लिए खुद पुलिस ही बना लिया। बताया जा रहा है कि यह वारदात कड़ियाना कलां के एक दुकान चलाने वाले एक दुकानदार के साथ हुई है। ठगों ने DSP बन पीड़ित से 50 हजार रुपए ठग लिए है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह दुकान पर बैठा हुआ था तभी उसको फोन आया कि वह डी.एस.पी. बोल रहा है और आपका लड़का हरचरण सिंह जिसने एक आपराधिक व्यक्ति को लिफ्ट दी है जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

डी.एस.पी. ने कहा कि अगर उसे छुड़ाना है तो डेढ़ लाख रुपए लगेंगे। इन ठगों ने फोन पर व्यक्ति के रोने की आवाज भी सुनाई और कहा कि आपका लड़का रो रहा है और अगर उसे बचाना है तो पैसे का इंतजाम करो।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके बाद उन्होंने पैसे इकट्ठा कर ठगों के बताए नंबर पर उन्होंने 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद इन ठगों ने फोन कर कहा कि पैसे कम हैं, और पैसे ट्रांसफर कर दो। जब उसने यह सब बात अपने परिवार वालों को बताई तो उन्होंने हरचरण सिंह को फोन किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसने फोन उठाया और कहा कि वह एक फैक्ट्री में काम करता है, किसी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *