Canada Visa: कनाडा और भारत के बीच VISA प्रोसेसिंग साइट्स पर बैकलॉग से NRIs परेशान

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओटावा। Canada Visa: खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्ते में तल्खी कम नहीं हो रही है। दोनों देशों के बीच इस तल्खी का खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ रहा है, जो भारत आना चाहते हैं। कनाडा में रह रहे तमान भारतीय एनआरआईज भारत नहीं आ परे हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भारत सरकार के कनाडा में वीजा ऑपरेशन निलंबित करने से कनाडा में वीजा प्रोसेसिंग साइट्स पर बड़े पैमाने पर बैकलॉग बन गया है। इससे कनाडाई लोगों को भारत की यात्रा के लिए अनिश्चित काल तक इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

भारत ने सितंबर में कनाडा से तनाव बढ़ने के बाद भारत के वीजा एप्लिकेशन सेंटर ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी थीं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसके पीछे डिप्लोमैटिक यूनिट को धमकियां मिलने की बात कही थी। भारत सरकार ने कहा था कि हमारे डिप्लोमैटिक अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वीजा सर्विसेज सस्पेंड की गई हैं।

कनाडा से ये VISA होते हैं जारी

कनाडा में मौजूद भारतीय दूतावास कई तरह के वीजा जारी करता है। इसमें एंट्री वीजा, बिजनेस वीजा, टूरिस्ट वीजा, रोजगार वीजा, मेडिकल वीजा और स्टूडेंट वीजा प्रमुख हैं। ऐसे में कनाडा में वीजा सर्विस स्थगित होने से नौकरी, बिजनेस या ट्रेड के लिए भारत आने के ख्वाहिशमंद लोगों को वीजा नहीं मिल पा रहा है और उनको लगातार इंतजार करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

कनाडा में काफी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। खासकर कनाडा में अलग से ही पंजाब बसता है। जिससे पंजाब के लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। भारत से कनाडा जाकर बस गए लोग अब वहीं के नागरिक हैं। ऐसे में उनको भारत आने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है लेकिन वो आ नहीं पा रहे हैं।

हरदीप निज्जर की हत्या के बाद रिश्ते हुए तल्ख

आपको बता दें कि 18 जून 2023 को कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। निज्जर भारत में घोषित आतंकवादी था और कई मामलों में वांछित था। वह खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि इस हत्या में भारत का हाथ है। इस आरोप को भारत ने सिरे से नकार दिया और कनाडा की जांच की मांग को भी ठुकरा दिया। इसके बाद से लगातार दोनों देशों के बीच तनाव है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *