Children’s Day: बाल दिवस पर छात्रों ने दिया आपसी प्रेम-प्यार का संदेश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Children’s Day: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस के रूप में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। नन्हें छात्र चाचा नेहरू की वेशभूषा में सजकर स्कूल पहुंचे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

छात्रों ने हाथ में लाल गुलाब, सर पर टोपी तथा सफेद रंग के वस्त्र पहने हुए थे। इस अवसर पर एक बड़ा केक काटा गया ओर सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए चाचा नेहरू के जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा बच्चों में बिस्किट भी बांटे गए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस मौके पर एक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिस दौरान छात्रों ने आपसी प्रेम-प्यार से रहने का संदेश देते हुए पंजाबी बोलियों पर गिद्दा-भंगड़ा पेश कर सभी का मन मोह लिया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की ओर से सभी छात्रों को पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *