Check EPFO balance: ऐसे जानिए PF का पैसा जमा हो रहा है या नहीं

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Check EPFO balance: नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंड फंड (पीएफ) का पैसा उनकी रिटायरमेंट के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति में से एक होती है। आप जहां जॉब कर रहे हैं वो कंपनी आपकी सैलरी से पीएफ का पैसा जरूर कटती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पीएफ खाते में जितना आप योगदान करते हैं उतना ही आपकी कंपनी भी योगदान करती है। नियोक्ता हर महीने आपके वेतन से एक निश्चित राशि काटकर पीएफ का पैसा जमा करता है और आपको इस पर सालाना ब्याज मिलता है। तो आखिर कैसे पता करें कि नियोक्ता आपका पीएफ का पैसा आपके पीएफ अकाउंट में जमा कर रहा है या नहीं।

ईपीएफ का पैसा किस आधार पर कटता है?

पीएफ का पैसा कटना का फिक्स्ड नियम यह है कि यह आपके बेसिक सैलरी और डीए का 12 प्रतिशत होता है। इसके अलावा आपका नियोक्ता भी 12 प्रतिशत का योगदान अपनी तरफ से देता है।

नियोक्ता द्वारा जमा किए गए इस 12 प्रतिशत में से कंपनी 3.67 प्रतिशत आपके पीएफ अकाउंट में जमा करती है और बाकी का 8.33 प्रतिशत पेंशन स्कीम में जमा करती है।

पीएफ खाते में पैसा जमा हुआ है नहीं कैसे करें पता?

नियोक्ता आपके खाते में पैसा जमा कर रहा है या नहीं यह इसकी जानकारी आपको अपने पीएफ के पासबुक से मिलेगी।पासबुक चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के पोर्टल पर जाना होगा। यहां ध्यान रखें की आपका UAN नंबर एक्टिवेट हो।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

  • ईपीएफओ में जाकर आप ‘Our Services’ टैब में जाकर ‘for employees’ ऑप्शन को चुने।
  • इसके बाद आप ‘member passbook’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप अपना UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सफलतापूर्वक लॉग इन करने के बाद आपका अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर पाएंगे।
  • इसमें आप अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस, सभी डिपॉजिट की डिटेल, इत्यादि देख सकते हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *