Punjab News: भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने बठिंडा को दिया 1125 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का तोहफ़ा

Daily Samvad
6 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 815 शब्द|📅 17 Dec 2023

डेली संवाद, मोड़ (बठिंडा)। Punjab News: बठिंडा संसदीय हलके के विकास को बड़ा बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज 1125 करोड़ रुपए की लागत वाले कई विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत की जबकि कुछ नये प्रोजेक्टों का ऐलान किया जिससे ‘विकास क्रांति’ के नये युग का आग़ाज़ होगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बठिंडा में 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नये अत्याधुनिक बस स्टैंड का नींव पत्थर रखा। इसी तरह उन्होंने मुल्तानिया और जनता नगर में 88.94 करोड़ रुपए की लागत के साथ रेलवे ओवर ब्रिज और अमरपुरा बस्ती में 49.15 करोड़ रुपए के रेलवे ओवर ब्रिज का ऐलान किया।

बठिंडा में रिंग रोड के निर्माण के काम की शुरुआत

भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 94.11 करोड़ रुपए की लागत के साथ बठिंडा में रिंग रोड के निर्माण के काम की शुरुआत भी की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने 12.78 करोड़ रुपए की लागत के साथ मलोट-बादल सड़क को दोबारा बनाने के काम का नींव पत्थर भी रखा।

उन्होंने बठिंडा निवासियों को 27.15 करोड़ रुपए की लागत वाले बहुउद्देशीय ऑडीटोरियम की भी सौग़ात दी। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने बठिंडा के सिवल अस्पताल में 15. 61 करोड़ रुपए की लागत के साथ 50 बिस्तरों वाले क्रिटीकल केयर यूनिट ( सीसीयू) के निर्माण के काम की शुरुआत भी की।

जल संरक्षण विभाग द्वारा 6.87 करोड़ रुपए

दोनों मुख्यमंत्रियों ने भू और जल संरक्षण विभाग द्वारा 6.87 करोड़ रुपए की लागत के साथ किये जा रहे अलग-अलग विकास कामों का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने गोन्याना मंडी में 2.99 करोड़ रुपए की लागत के साथ सब-तहसील की इमारत के निर्माण का काम भी शुरू किया।

भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने तलवंडी साबो और रामा में वाटर सप्लाई और सिवरेज के 20.07 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट भी तोहफ़े में दिए। दोनों मुख्यमंत्रियों ने तलवंडी साबो में 6.62 करोड़ रुपए की लागत वाले 30 बिस्तरों वाला जच्चा-बच्चा अस्पताल की भी सौग़ात दी।

नयी इमारत बनाने के लिए 5.98 करोड़ रुपए

उन्होंने सब-डिविज़न तलवंडी साबो की नयी इमारत बनाने के लिए 5.98 करोड़ रुपए का प्रोजैकट भी दिया। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने मोड़ में 23.91 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाले सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर भी रखा।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने 2.30 करोड़ रुपए की लागत के साथ सब- तहसील बालियांवाली की इमारत के निर्माण के काम की शुरुआत भी की। उन्होंने नथाना में 29.09 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाले जल स्पलाई और सिवरेज प्रोजेक्टों की भी सौग़ात दी।

14.96 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट का ऐलान

भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने सब- तहसील नथाना की 2.76 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाली इमारत का नींव पत्थर भी रखा। दोनों मुख्यमंत्रियों ने आलू के भंडारण के लिए किसानों की सुविधा के लिए प्रबंध करने के लिए 14.96 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट का ऐलान भी किया।

उन्होंने रामपुरा फूल में उप मंडल दफ़्तर की 7.51 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाली नयी इमारत का नींव पत्थर भी रखा। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने बोरोवाल में 25.69 करोड़ रुपए की लागत के साथ रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग का सी-पाइट प्रोजैक्ट स्थापित करने का भी ऐलान किया।

मानसा को 6.93 करोड़ रुपए

दोनों मुख्यमंत्रियों ने 4.26 करोड़ रुपए की लागत के साथ बुढलाडा- सुनाम सड़क को चौड़ा करने के प्रोजैकट का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने मानसा में 6.93 करोड़ रुपए की लागत के साथ सीनियर सिटीज़नज़ के निर्माण का प्रोजैकट भी तोहफ़े के तौर पर दिया।

भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने नौजवानों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर आत्म-निर्भर बनाने के लिए ढैपई में 6.42 करोड़ रुपए की लागत के साथ सरकारी आई. टी. आई. का प्रोजैकट भी दिया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने मानसा में पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से कई सड़कों की मुरम्मत करन के लिए 2. 65 करोड़ रुपए के प्राजैकट भी तोहफ़े के तौर पर दिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

उन्होंने सरदूलढ़- मानसा- रोड़ी के बीच 20. 92 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाली सड़क का नींव पत्थर भी रखा। उन्हों ने जल स्रोत विभाग के लिए 39. 96 करोड़ रुपए के अलग- अलग कामों का ऐलान भी किया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने लम्बी में 0.94 करोड़ की लागत के साथ सड़क के दोनों तरफ़ इंटरलाकिंग टाईलें लगाने के काम का नींव पत्थर भी रखा।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित 0.68 करोड़ रुपए के अलग- अलग प्रोजैक्ट भी तोहफ़े के तौर पर दिए। इसके इलावा भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने 573 करोड़ रुपए की लागत के साथ राज्य भर के सिवरेज सिस्टम को अपग्रेड करने के काम की शुरुआत भी की।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *