Vaishno Devi: नए साल पर माता वैष्णों देवी का दर्शन करने का प्लान है, तो पढ़ें ये जरूरी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Maa Vaishno Devi Yatra
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 216 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Vaishno Devi: नए साल पर माता वैष्णो देवी का दर्शन करने और मत्था टेकने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के Good News है। दरअसल उन्हें अब ट्रेनों में वेटिंग का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सर्दियों की छुट्टियों एवं नव वर्ष के उपलक्ष्य में रेलने विभाग द्वारा माता वैष्णो देवी दरबार जाने वालों के लिए नई दिल्ली से विशेष रेलगाड़ियां चलाने जा रहा है।

इस तारीख को चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेल विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 22, 23, 29 और 30 दिसम्बर को नई दिल्ली स्टेशन से स्पैशल रेलगाडिय़ां रात्रि 11.30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 11.25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर पहुंचेंगी।

वहां से वापसी के लिए 24, 25, 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को स्पैशल रेलगाडिय़ां सायं 6.30 बजे चलकर अगले दिन प्रात: 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

इन सभी रेलगाडिय़ों का दोनों दिशाओं में ठहराव सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर होगा।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *