Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर रहेगी आज शनि जी की कृपा, हर काम होगा सफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 799 शब्द|📅 23 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 23 December 2023: आज शनिवार है। तारीख है 23 दिसंबर 2023। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव जी का होता है। इस दिन शनिवार महाराज की विधिवत पूजा करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 23 दिसंबर, शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों को व्यापार में लाभ भी मिल सकता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। व्यापार में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। नया वाहन, मकान आदि ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आप पर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें वाणी पर संयम रखें

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, आपका साथी आपका साथ छोड़ सकता है। इसके साथ ही परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते है। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। साथ ही किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। व्यापार में हानि के योग हैं।आपका पार्टनर धोखा दे सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। कोई नया कार्य शुरू न करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे थे, उस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। कोई नया मकान, वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकता है। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है। साथ ही परिवार में कोई धार्मिक आयोजन होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई बड़ा डिसीजन आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। साथ ही परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *