डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारत सरकार में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जलांधर लोकसभा प्रवास के पहले दिन उन्होंने जिला कोर कमेटी की अहम बैठक में हिस्सा लिया और इस उपरांत जिला पदाधिकारियों और मंडलो के साथ की संगठनात्मक बैठक कर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, जिला प्रभारी संजीव खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व एमएलए इक़बाल सिंह अटवाल, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व एमएलए अरुणेश शाकिर आदि उपस्थित हुए।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
अर्जुन राम मेघवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि आज हम सभी को एकजुट होकर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की ज़रूरत है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन का आधार है तथा बूथ से लेकर मंडल तक हमें पार्टी की नींव को मज़बूत करने के लिये सभी को साथ लेकर चलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदल दिया है और सभी को भ्रष्टाचार की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति पर ज़ोर देना चाहिए।
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण योजनाओ को मुख्य रखते हुए देशहित में कई इतिहास कायम किये है। उन्होंने सभी से 2024 लोकसभा चुनावों संबंधी विचार-विमर्श करके आगे के लिये सुझाव भी लिये।उन्होंने कहा कि आज हमने यहाँ इस अवसर पर विजय होने का संकल्प लेना है,वही जालंधर के जो काम छूट गए हैं, उसे पूरा करने का संकल्प भी लेना है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब के लोगो को केन्द्र से मिलने वाले हर। एक लाभ में रुकावट पैदा करती है और जिससे लोग केंद्र सरकार की योजना को पूरी तरह लाभ नहीं ले पाते।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
उन्होंने कहा कि व्यापारियों उद्योगपतियों की प्रगति के लिए केंद्र सरकार हर उचित कदम उठाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर देते हो कहा कि देश की देश के विकास में इनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने जालंधर कैंटोमेंट बोर्ड की अहम बैठक में भाग लिया और उनकी आगामी योजनाओं संबंधी विचार विमर्श किया। इस बैठक में रामस्वरूप हरितवाल सीईओ कैंटोमेंट बोर्ड, जालंधर कैंटोमेंट बोर्ड के अध्यक्ष सेना मेडल बिग्रेडियर सुनील कुमार सौल, सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला और स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे। इसके कैंट स्टेशन का दौरा करके उसके नवीनीकरण का निरक्षण किया और दिशा निर्देश दिए।
प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ विभिन्न बैठकों में हिस्सा लिया
इसके साथ केंद्रीय मंत्री ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ विभिन्न बैठकों में हिस्सा लिया और कहा कि व्यापारियों उद्योगपतियों की प्रगति के लिए भाजपा की केंद्र सरकार प्रत्येक काम करेगी।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने व्यवसाय को बढ़ावा देने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। ये योजनाएँ भारत में व्यवसायों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की श्रेणी में आती हैं।
आर्थिक वृद्धि और विकास में मदद करते
उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित व्यवसाय देश की आर्थिक वृद्धि और विकास में मदद करते हैं और वैश्विक स्तर पर पहचान भी हासिल करते हैं। इसके उपरांत डीसी ऑफिस जालंधर डिप्टी कमिश्नर विशेष सांरगल और जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमे शहर में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना पर हो रही ईलाज के दौरान लापारवाही और देरी पर वृस्तित चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को उचित कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी,पूर्व भाजपा देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी,पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,सुभाष शर्मा,रमेश शर्मा,रवि महिंद्रु,पी एस आहलूवालिया,जिला उपाध्यक्ष अश्विनी भंडारी, दविंदर कालिया,मनीष विज, देवेंद्र भारद्वाज,हनी कंबोज,भुपिंदर कुमार,जिला सचिव शाम शर्मा, मीनू शर्मा,गुरविंदर सिंह लांबा,जिला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा और सनी शर्मा आदि उपस्थित थे।