New Credit Card Rules: ध्यान दे! क्रेडिट कार्ड को लेकर बदल गए हैं अब नियम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। New Credit Card Rules: भारतीय बैंकों ने ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड के नियमों को लेकर कुछ नए बदलाव किए हैं। अगर आप भी SBI, HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank के ग्राहक हैं तो क्रेडिट कार्ड को लेकर हुए इन बदलावों को चेक करना और भी जरूरी हो जाता है।

इन बैंकों ने बदले क्रेडिट कार्ड के नियम

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)

Paytm SBI Credit Card पर किराये से जुडे़ ट्रांजेक्शन पर अब कैशबैक की सुविधा मौजूद नहीं है। यह बदलाव 1 जनवरी 2024 से लागू हो चुका है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

SBI Card पर EazyDiner ऑनलाइन खरीदारी के लिए 10X रिवार्ड पॉइन्ट को लेकर नया बदलाव हुआ है। इस बदलाव के साथ यह 5X रिवार्ड पॉइन्ट होगा। हालांकि, Apollo 24×7, BookMyShow, Cleartrip, Dominos, Myntra, Netmeds, और Yatra के लिए कार्ड में 10X रिवार्ड पॉइन्ट ही जुड़ेंगे। ये बदलाव 1 नवंबर, 2023 से लागू हो चुके हैं।

एचडीएफसी बैंक (HDFC bank)

एचडीएफसी बैंक ने अपने दो पॉपुलर कार्ड Regalia और Millenia को लेकर बदलाव किए हैं। इन कार्ड को लेकर नए बदलाव 1 दिसंबर 2023 से ही लागू हो चुके हैं।

HDFC Bank Regalia credit card

लाउंज एक्सेस प्रोग्राम क्रेडिट कार्ड खर्च पर आधारित होगा। ग्राहक 2 कम्प्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस वाउचर का फायदा उठा सकते हैं।

HDFC Bank Millennia credit card

लाउंज एक्सेस प्रोग्राम क्रेडिट कार्ड खर्च पर आधारित होगा। ग्राहक 1 कम्प्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस वाउचर का फायदा उठा सकते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए एयरपोर्ट लाउंज के एक्सेस फायदों को लेकर बदलाव किए हैं। इसके अलावा, रिवार्ड पॉइन्ट्स नियमों को लेकर भी बदलाव हुए हैं।

एक्सिस बैंक (Axis Bank)

एक्सिस बैंक ने भी अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए नियमों को लेकर बदलाव किया है।बैंक ने एक्सिस बैंक मैग्नस क्रेडिट कार्ड बेनेफिट और एनुअल चार्ज, ज्वाइनिंग गिफ्ट को लेकर बदलाव किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बैंक ने एक्सिस बैंक रिजर्व क्रेडिट कार्ड के नियम और शर्तों को भी बदला है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *