डेली संवाद, बिहार। Crime News: इस समय की बड़ी खबर बिहार से सामने आ रही है। खबर है कि बिहार के बेगूसराय में दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिसमे प्रॉपर्टी डीलर बुरी तरफ से घायल हो गया है।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिन दहाड़े अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून डाला। घटना लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के बाघी की बताई जा रही है है। घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान बाघी निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर को तीन गोली मारी है। बताया जा रहा है कि अमित कुमार दोपहर अपने घर के बाहर खड़ा था। कभी मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। जिसमें तीन गोली अमित कुमार को लग गई है।