डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज जालंधर के BSF हेडक्वार्टर पहुंचे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने किसानों के दिल्ली कूच और अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर अहम बातें कहीं।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस की तुलना भाजपा से करें तो अभी किसानों की बात सुनी जाती है। मगर कांग्रेस के समय में ऐसा नहीं होता था। 2.80 लाख करोड़ रुपए पीएम किसान सम्मान नीति के तहत किसानों में बांटे गए। हर साल करीब 3 लाख करोड़ रुपए यूरिया खाद पर हमारी सरकार सब्सिडी दे रही है।
बीएसएफ हेड क्वार्टर में बोलते अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरी दुनिया में खाद के दाम बढ़े, मगर भारत में नहीं। विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों में एमएसपी के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है, कई नेताओं ने ऐसा किया है। हम किसानों को कांग्रेस सरकार के समय से ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। स्वामी नाथन रिपोर्ट को लेकर भी हमारी सरकार ने कई कदम उठाए।
कांग्रेस ने अपने टेनयोर में कुछ नहीं किया
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने टेनयोर में कुछ नहीं किया, सिर्फ भड़काने के सिवाय। धान और गेहूं की खेती में ही हमारी सरकार ने किसानों की मदद की। कांग्रेस सरकार के मुकाबले हमने किसानों से दोगुनी से ज्यादा खरीद की और दाम भी ज्यादा दिए।
अनुराग ठाकुर यहां 1 लाख से ज्यादा युवाओं और उनके परिवारों को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमने भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को अब पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है।
लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ है
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अकाली दल से गठबंधन को लेकर कहा कि हमारी पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ है। मंत्री ने कहा कि पंजाब से विकास के लिए जो काम हमारी सरकार ने किया है वो किसी सरकार ने नहीं किया। जब हमारी सरकार पंजाब में थी, तब रेलवे से लेकर हाईवे तक का काम हुआ।
अच्छे अस्पताल हमारी सरकार की देन
पढ़ाई और इलाज के लिए अच्छे अस्पताल हमारी सरकार की देन है। कहा कि पंजाब के लोगों का मन पहले कांग्रेस से और अब AAP से उठ गया है। ठाकुर ने अकाली दल के बारे में कुछ भी टिप्पणी नहीं की। मगर, इतना जरूर कहा कि हमारी सरकार संगठन मजबूत करने में जुटी हुई है। जब मंत्री से पूछा गया कि आप पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगे? तो इस पर कहा कि हम पंजाब में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
कतर में 8 सैनिकों की मौत की सजा माफ होने पर जब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि ये सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ से ही संभव हो पाया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज से करीब 45 दिन पहले सैनिकों को मौत की सजा सुनाई गई थी।
मगर, जब भारत ने बातचीत शुरू की तो उस सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया। जब भारत ने अपना कड़ा रुख दिखाया तो कतर ने सभी भारतीय सैनिकों को रिहा करने पर सहमति बनाई। आज सभी सैनिक अपने घर पर हैं। हमारी सरकार के लिए हर जान कीमती है।