Free Trade Agreement: भारत और ईएफटीए ग्रुप देशों के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, जानिए क्या होगा फायदा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Free Trade Agreement: भारत ने चार देशों के यूरोपीय समूह ‘EFTA’ के साथ वस्तुओं, सेवाओं और निवेश में परस्पर व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को एक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते को सात मार्च को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई थी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस समझौते के बाद भारत और ईएफटीए में शामिल चार देश ( आइसलैंड, लाइकेस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड) के साथ वस्तुओं, सेवाओं और निवेश में व्यापार आसानी से बढ़ा सकेगा।

पीयूष गोयल ने की बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते पर बैठक की अध्यक्षता की। चार देशों के यूरोपीय संगठन ईएफटीए देशों के साथ भारत के बढ़ते निवेश और व्यापार का जिक्र करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि बढ़ते व्यापार और निवेश की वजह से हम विश्वास और महत्वाकांक्षा के एक नए स्तर पर पहुंच गए हैं।

ईएफटीए देशों को हर संभव सहायता देगा भारत- पीयूष गोयल

डिजिटल व्यापार, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं, परिवहन और रसद, औद्योगिक मशीनरी, जैव प्रौद्योगिकी जैसे विविध क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास में ईएफटीए देशों का वैश्विक नेतृत्व रहा है। एफीटए और भारत के बीच फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, खाद्य प्रसंस्करण और स्वच्छ ऊर्जा सहयोग के नए द्वार खुलेंगे। भारत ईएफटीए देशों को हर संभव सहायता देगा और उद्योग और व्यवसायों को न केवल प्रतिबद्ध लक्ष्यों को प्राप्त करने, बल्कि उनसे आगे बढ़ने की सुविधा भी देगा।

पीयूष गोयल ने आगे कहा,”यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के साथ व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर करना लगभग 15 वर्षों की कड़ी मेहनत की परिणति का प्रतीक है।” उन्होंने आगे कहा,”संयोग से आज का दिन भी है अंतर्राष्ट्रीय अद्भुतता दिवस। इससे अधिक अद्भुत क्या हो सकता है?”

समझौते में 14 अध्याय शामिल

भारत और ईएफटीए आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए जनवरी, 2008 से आधिकारिक तौर पर व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) पर बातचीत कर रहे हैं। समझौते में 14 अध्याय हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इनमें वस्तुओं का व्यापार, उत्पत्ति के नियम, बौद्धिक संपदा अधिकार (आइपीआर), सेवाओं में व्यापार, निवेश प्रोत्साहन और सहयोग, सरकारी खरीद, व्यापार में तकनीकी बाधाएं और व्यापार सुविधा शामिल हैं।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *