Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - World Water Day: गुजराल साइंस सिटी में मनाया गया विश्व जल दिवस

    World Water Day: गुजराल साइंस सिटी में मनाया गया विश्व जल दिवस

    Daily SamvadBy Daily Samvad22 March, 20240
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    World Water Day: गुजराल साइंस सिटी में मनाया गया विश्व जल दिवस
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद पंजाब। World Water Day: पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की और से पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से विश्व जल दिवस पर “विश्व शांति के लिए जल” विषय पर एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर पंजाब भर से लगभग 200 स्कूली विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक स्थिरता और समृद्धि बनाए रखने में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना था।

    यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

    इस दौरान जल संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और कचरे से कुछ बेहतर करने की प्रतियोगिताओं के माध्यम से की अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर साइंस सिटी के निदेशक डॉ. राजेश ग्रोवर ने हमारे जीवन में पानी के महत्व के साथ-साथ पानी की कमी से उत्पन्न खतरों को रोकने के लिए जल संसाधनों पर पड़ रहे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    उन्होंने सभी के लिए पानी सुरक्षित करने हितु जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि जैसे उचित उपायों के कार्यान्वयन को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. ग्रोवर ने बच्चों को भविष्य में सभी के लिए जल स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अपने दैनिक जीवन में जल संरक्षण की दिशा में छोटे कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर भारतीय वैज्ञानिक शिक्षा अनुसंधान संस्थान, मोहाली के डॉ. अरविन्द शाक्य ने “अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं उपचार हेतु जैविक प्रौद्योगिकी” विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने कहा कि जैविक प्रौद्योगिकियां पानी से अशुद्धियों को दूर करने और पानी को शुद्ध करने के लिए जीवजंतुओं की अंतर्निहित क्षमता का लाभ उठाती हैं।

    यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

    उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकियों के साथ प्राकृतिक प्रक्रियाओं का एकीकरण, ये प्रौद्योगिकियां पारंपरिक जल उपचार विधियों का एक स्थायी विकल्प हैं जो रसायनों और तीव्र प्रक्रियाओं पर अधिक निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि जैविक तकनीक से भूमिगत जल को मानकीकृत करने के लिए आर्सेनिक, अम्ल एवं लौह अयस्क आदि का सफल परीक्षण किया जा चुका है।

    इस अवसर पर आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में कमला नेहरू पब्लिक स्कूल फगवाड़ा की टीम ने पहला स्थान, एम जी एन पब्लिक स्कूल जालंधर की टीम ने दूसरा स्थान और दया नंद मॉडल स्कूल जालंधर की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह रहंद-खानहुद से अच्छी चीजें बनाने की प्रदर्शनी में मंडी हार्डिंग गंज हाई स्कूल कपूरथला की टीम ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि डीएवी मॉडल स्कूल कपूरथला की टीम ने दूसरा पुरस्कार और एमजीएन स्कूल जालंधर ने तीसरा पुरस्कार जीता।

    जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार



















    No related posts.

    Day Water World पंजाब
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBihar Diwas: आर्यन्स कॉलेज ने मनाया बिहार दिवस
    Next Article Punjab News: अगर आपके पास नहीं है वोटर कार्ड तो फिर भी डाल सकेंगे वोट, जाने कैसे
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    दुनिया

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.