Recharge Plan: रिचार्ज प्लान में क्यों मिलती है 28 दिन की वैलिडिटी? जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Recharge Plan: सिम कार्ड के बिना स्मार्टफोन किसी काम का नहीं है और बिना रिचार्ज प्लान के सिम कार्ड। भारत में टेलीकॉम कंपनियों के द्वारा 28 दिन का प्लान दिया जाता है। लेकिन कभी न कभी तो आपके दिमाग में सवाल आया होगा कि जब हम पैसा 30 दिन का देते हैं तो रिचार्ज 28 दिन का ही क्यों मिलता है?

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

पहले कुछ ही कंपनियों द्वारा 28 दिन के प्लान दिये जाते थे लेकिन अब सभी कंपनियों के रिचार्ज प्लान (Recharge Plan) की वैलिडिटी एक जैसी ही होती है। यहां बताने वाले हैं कि कंपनियां ग्राहकों के साथ ऐसा क्यों करती हैं।

पैसा 30 दिन का, रिचार्ज 28 दिन का क्यों?

साल में 12 महीने होते हैं। कोई महीना 28 दिन, कोई 31 और कई महीने 31 दिन के होते हैं। इस वजह से ग्राहकों को साल में 12 की बजाय 13 रिचार्ज कराने पड़ते हैं। अगर कंपनियां पूरे 30 दिन का प्लान देंगी तो उन्हें नुकसान होगा।

इससे बचने के लिए कंपनियां 30 दिन की बजाय 28 दिन का प्लान देती हैं। इसके कारण उनके पास 2 या 3 दिन शेष बच जाते हैं। ऐसा करने के पीछे टेलीकॉम कंपनियों की चालाकी है।

TRAI क्या कर रहा है?

टेलीकॉम कंपनियों के 28 दिन का प्लान देने को लेकर कुछ महीनों पहले कहा गया था कि इसके लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। लेकिन अभी तक इस संबंध में TRAI से कोई अपडेट नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

ऐसे में सभी टेलीकॉम कंपनियों का रिचार्ज (मोबाइल रिचार्ज प्लान) पहले की तरह 28-28 दिन ही चल रहा है। जिसके कारण ग्राहकों को साल में 12 के जगह 13 रिचार्ज कराने पड़ते हैं।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *