डेली संवाद, चंडीगढ़। Latest Weather Update: इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में लू चल रही है, जबकि कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
आईएमडी के मुताबिक, 5 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। आईएमडी ने उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के लिए हीट अलर्ट जारी किया है, जो 6 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
आईएमडी के मुताबिक, 5 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। आईएमडी ने उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के लिए हीट अलर्ट जारी किया है, जो 6 अप्रैल तक जारी रहेगा।