Jalandhar News: रविदास धाम ने दिया सुशील रिंकू को अपना पूरा समर्थन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: रविदास समाज व जालंधर की राजनीति में एक प्रतिष्ठित स्थान रखने वाले सेठ सतपाल मल ने इन लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के सशक्त उम्मीदवार सुशील रिंकू को चुनाव जिताने के लिए अपना समर्थन दिया है।

इस अवसर पर सेठ सत पाल मल ने कहा कि भाजपा ने सुशील रिंकू के रूप में जालंधर को एक बुद्धिमान और राजनैतिक तौर पर सक्षम उम्मीदवार दिया है। सुशील रिंकू अपनी विकास समर्थक सोच के साथ अन्य वर्गों के साथ रविदास समाज का सर्वांगीण विकास करने में भी सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

उन्होंने कहा कि यदि रविदास समाज के हितों को सुरक्षित रखना है तो रिंकू को एक बार फिर मौका देना होगा। उन्होंने कहा कि रविदास समाज को अपने हितों को ध्यान में रखकर वोट करना चाहिए और रिंकू को बहुमत से जिताने में अपना महत्वपूर्ण योगदान डालना चाहिए।

उन्होंने कहा क‍ि इस चुनाव में सुशील रिंकू की जीत रविदास समाज के भविष्य की प्रगति और आर्थिक समृद्धि के लिए कई नए रास्ते खोलेगी। सेट सत पाल मल ने कहा कि विधायक व लोकसभा सांसद रहते हुए रिंकू ने रविदास समाज के कई मुद्दों पर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ फैसले लिए हैं, जिनके प्रभाव आज देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

उन्होंने कहा कि रविदास समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को पूरी तनदेही तथा निष्ठा से पूरा करते हुए सुशील रिंकू की विजय यात्रा में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर सुशील रिंकू ने सेठ सतपाल मल के माध्यम से अपने पूरे रविदास समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह रविदास समाज के विकास के लिए अपना पूरा योगदान देंगे और इसके लिए मोदी जी से विशेष पैकेज लाया जाएगा।

उन्होंने अपने विजन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि समाजसेवा की प्रेरणा उन्हें अपनी पारिवारिक विरासत से मिली है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं की महानता को समझने और उसके अनुरूप और अधिक कार्य करने की जरूरत है जिसके लिए वे लगे हुए हैं।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *