Aaj Ka Rashifal: बिजनेस में रहेगा उतार-चढ़ाव, धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए बन रहे हैं योग

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 12 April 2024: आज नवरात्र का चौथा दिन है। दिन है शुक्रवार है, तारीख है 12 अप्रैल 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

ज्योतिषियों के अनुसार जहां कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातक धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नये अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप दिन उतार चढाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुँचाया जा सकता है। संभलकर रहें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें। नये साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठायें। पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान-जमीन की खरीदारी आज कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद से आज आप दूर ही रहें,नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आप किसी विवाद में फस सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं। आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी पारिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आपका मन थोड़ा अशांत उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। लम्बी यात्रा पर जाना होगा।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *