Google Pay: गूगल पे पर कैसे डिलीट करें ट्रांजैक्शन हिस्ट्री? यहाँ पड़े step-by-step

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Google Pay: Google Pay का इस्तेमाल भारत में हजारों लोग करते हैं, ऐसे में Google यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स देते हैं, जो इनके एक्सपीरियंस को खास बनाते हैं। मान लीजिए अगर आप Google Pay का उपयोग करके भुगतान करना चाहते हैं लेकिन नहीं चाहते हैं कि आपकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री ये दिखाई दें तो आप इसे ऐप से हटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

इसके अलावा आपको सभी Google Pay ट्रांजैक्शन डिटेस को हटाने का भी विकल्प है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि भुगतान का कोई निशान ऐप में न रहे। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कुछ स्टेप्स को फॉलो करके इन सभी ट्रांजैक्शन डिटेल्स को हटा सकते हैं।

कैसे डिलीट करें ट्रांजैक्शन हिस्ट्री?

  • सबसे पहले अपने फोन पर Google Pay ऐप खोलें।
  • अब ऐप के ऊपरी दाएं कोने में प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और सेटिंग्स पर टैप करें।
  • यहां आपको प्राइवेसी और सिक्योरिटी ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर टैप करें।
  • अब डेटा और पर्सनाइजेशन ऑप्शन पर टैप करें।
  • Google अकाउंट लिंक पर टैप करें।
  • यह आपको मोबाइल ब्राउजर पर Google अकाउंट पेज पर ले जाता है।
  • यहां आपको GPay से जुड़ी Google ईमेल आईडी से साइन इन करना पड़ेगा।
  • इसके बाद पेमेंट एंड सब्सक्रिप्शन टैब पर जाएं।
  • अब पेमेंट इंफॉर्मेशन सेक्शन में मैनेज एक्सपीरियंस पर टैप करें।
  • यहां आप Payments Transactions & Activity section के नीचे दी गई सूची से अपने इच्छित लेनदेन को व्यक्तिगत रूप से हटा सकते हैं। किसी लेन-देन को हटाने के लिए बस उसके आगे क्रॉस बटन पर टैप करें।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *