डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: होटल में चल रहे देह व्यापार के गंदे धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल में रेड कर इसका भंडाफोड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस ने किशनगढ़ स्थित होटल पालम में की है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें गुप्त जानकारी मिली थी कि इस होटल में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद डी.एस.पी. ने टीम सहित रेड की। पुलिस ने होटल में रेड कर युवती सहीत 3 को काबू किया है।
वहीं युवती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि होटल मालिक, मैनेजर और केयर टेकर देह व्यापार करवा रहे थे। आई.टी.पार्क थाना पुलिस ने केस दर्जकर गिरफ्तर कर लिया। वहीं आरोपियों की पहचान मैनेजर उत्तर प्रदेश के गोंडा के गांव पंचुरखी निवासी विवेक मिश्र और केयर टेकर बहराईच के गांव मायला सरिया निवासी सत प्रकाश के रूप में हुई।
भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
पुलिस जांच में सामने आया कि होटल पाम भाजपा नेता का है और अनिल कुमार को लीज पर दिया हुआ था। होटल पर छापा मारने के लिए पुलिस द्वारा स्पेशल टीम बनाई गई थी। पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर अधिकारी को होटल भेजा। जिसके बाद इस धंधे का भंडाफोड़ हुआ।