Jio vs Airtel vs Vi: अब बिना इंटरनेट चिंता किए ले सकेंगे IPL का मजा, अपनाए ये प्लान्स

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Jio vs Airtel vs Vi: भारत के मुख्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स में जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) शामिल है। ये ऑपरेटर्स अपने कस्टमर्स के लिए कई खास प्लान लाते रहते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि पूरे देश आईपीएल के ही चर्चे हो रहे हैं। ऐसे में हर कोने में आपको लोग मैच देखते हुए दिख जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

अगर आप भी IPL के शौकिन है और बिना इंटरनेट की चिंता के इसका आनंद लेना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ खास प्लान लेकर आए है। इस लिस्ट में जियो, एयरटेल और वीआई तीनों के प्लान शामिल है।

रिलायंस जियो क्रिकेट प्लान

  • इस लिस्ट में 49 रुपये से लेकर 749 रुपये तक के प्लान शामिल है।
  • 49 रुपये वाला डेटा प्लान- यह एक डेटा प्लान है और इसमें 1 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलता है।
  • 222 रुपये वाला डेटा प्लान- यह डेटा प्लान एक्टिव प्रीपेड प्लान है, जो 50GB अतिरिक्त डेटा के साथ आता है।
  • 749 रुपये वाला प्लान- यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें 2GB का डेली डेटा मिलता है। इसके अलावा इसमें एक्स्ट्रा 20GB डेटा भी देता है।

एयरटेल के प्लान

  • एयरटेल 39 रुपये डेटा पैक- इस प्लान में आपको एक दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलता है।
  • एयरटेल 49 रुपये डेटा पैक- एयरटेल के 49 रुपये डेटा पैक के साथ आपको अनलिमिटेड डेटा और 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
  • एयरटेल 79 रुपये डेटा पैक- इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड डेटा मिलता है। हालांकि इसमें आपको 2 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। आपको बता दें कि तीनों प्रीपेड डेटा पैक 20GB की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) के साथ आते हैं।

वीआई क्रिकेट प्लान

  • बता दें कि वीआई ने आईपीएल सीजन के लिए किसी खास प्लान की जानकारी नहीं दी है, लेकिन आप इसके कुछ प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • 1449 रुपये वाला प्लान- इसमें 1.5GB डेली डेटा के साथ 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 50 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।
  • 3199 रुपये का प्लान- इस प्लान में 2GB डेली डेटा, 365 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल, Amazon Prime मोबाइल सब्सक्रिप्शन और 100 रुपये का डिस्काउंट मिलता है।
  • 699 रुपये वाला प्लान- 699 रुपये के प्लान में आपको 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें डेली 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 50 रुपये की छूट मिलती है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *