Teacher Recruitment Scam: हाईकोर्ट ने रद्द की 23 हजार नौकरियां, सैलरी लौटाने का भी दिया आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Jaipur Bomb Blast Case
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बंगाल। Teacher Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल में स्कूल सेवा आयोग शिक्षक भर्ती घोटाले में हाई कोर्ट का फैसला आ गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने 23 हजार से ज्यादा नौकरियां रद्द करने का आदेश दिया है।

हाई कोर्ट के इस फैसले से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने साल 2016 में मिली इन नौकरियों को रद्द कर दिया है। इतना ही नहीं हाई कोर्ट ने इन लोगों को 4 हफ्ते के भीतर 12 प्रतिशत की दर से ब्याज समेत पूरा वेतन लौटाना होगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस देवांशु की बेंच ने शिक्षक भर्ती घोटाले पर यह फैसला सुनाया है। यहां हम आपको बता दे कि शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत अन्य टीएमसी नेता, विधायक और शिक्षा विभाग के कई अधिकारी भी जेल में हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया और पार्थ चटर्जी को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया। इस मामले में अब तक 5000 लोगों की नौकरी जा चुकी है, जिन्होंने गलत तरीके से नौकरी हासिल की थी।

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *