America-India News: अमेरिका में भयानक सड़क हादसा, 3 भारतीय महिलाओं की मौत, 20 फीट ऊपर तक उछली कार

Daily Samvad
2 Min Read
USA Visa
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। America-India News: अमेरिका (America) में भीषण कार हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में तीन भारतीय महिलाओं की मौत हो गई। तीनों महिलाएं गुजरात की रहने वाली बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जिनकी पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है जोकि गुजरात के आनंद जिले की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि साउथ कैरोलिना के ग्रीनविले काउंटी में महिलाओं की एसयूवी एक पुल से सड़क पर गिर गई।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एसयूवी, I-85 पर उत्तर की ओर जा रही थी, रेलिंग पर जाने से पहले सभी लेन में घूम गई और पुल की विपरीत दिशा में एक पेड़ से टकरा गई और कम से कम 20 फीट हवा में उछल गई।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कार निर्धारित गति सीमा से ऊपर चल रही थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार एक पेड़ पर फंसी हुई पाई गई थी जो कई टुकड़ों में टूट गई थी। यह उस गति का प्रमाण है जिस गति से कार टकराई।

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *