Aaj Ka Rashifal: मिलेगा मनचाहा प्यार, परिवार भी करेगा सहयोग, बिजनेस चमकेगा, पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 04 May 2024 Horoscope Today: आज वरुथिनी एकादशी है। दिन है शनिवार, तारीख है 04 मई 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 04 मई 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशियों के जातकों को हर कार्य में अपने परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा, तो वहीं कुछ जातकों का दिन आज भागदौड़ में निकलने वाला है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय
पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका खुशखबरी से भरा रहेगा। जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के चांस है। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आज आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपके पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। हो सकता है आपको व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़े। स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा। परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में आ सकती है। मौसमी बीमारियों से आप और आपका परिवार पीड़ित हो सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में इस समय गिरावट का दौर नजर आएगा। परिवार में कोई दुखद समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नए कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है, विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं, काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने किसी पुराने साथी से मिलना होगा, कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते है। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चित हो सकता है। पार्टनर का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा, कोई नया कार्य आप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग आज मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण पकड़ सकते हैं, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं। आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

बृजभूषण की टिकट क्यों कटी? किसके डर गया बाहुबली सांसद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *