Delhi News: प्रधानमंत्री की शपथ लेने से पहले दिल्ली में बड़ा हादसा, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi News: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री की शपथ को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली (Delhi) के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) इलाके में एक रेस्टोरेंट (Fire in Restaurant) में आग लग गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) के मुताबिक, आग सबसे पहले बिजली के तारों में लगी जिसके बाद यह रेस्टोरेंट तक फैल गई।

fire
fire

दमकल की 7 गाड़ियां मौजूद

मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। समाचार एजेंसी ANI ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि आग की तेज लपटें उठ रही हैं। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

https://twitter.com/ANI/status/1799439527884238996

घटना में कोई हताहत नहीं हुआ

इससे पहले पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक अधिकारी के अनुसार पूर्वी आजाद नगर में आग लगने की सूचना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिली थी।

उन्होंने बताया कि दो मंजिला इमारत के प्रथम तल पर आग लग गई थी, जिस पर दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *