Hyundai India: हुंडई-इंडिया ने SEBI के पास जमा किए ड्राफ्ट-पेपर्स, IPO के जरिए ₹25,000 करोड़ जुटाना चाहती है कंपनी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Hyundai India: साउथ कोरिया की कंपनी हुंडई (Hyundai) की भारतीय यूनिट हुंडई मोटर इंडिया इंडियन मार्केट में अब तक का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

कंपनी ने IPO लाने के लिए 15 जून यानि शनिवार को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया Securities and Exchange Board of India (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) यानी ड्राफ्ट-पेपर्स फाइल किए हैं।

हुंडई मोटर इंडिया IPO के जरिए अपनी 17.5% तक की हिस्सेदारी बेचकर 2.5-3 बिलियन डॉलर यानी करीब 25,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस IPO में अपने टोटल 812 मिलियन (81.2 करोड़) शेयर्स में से 142 मिलियन यानी 14.2 करोड़ शेयर्स बेच रही है।

कंपनी IPO में नए शेयर्स जारी नहीं करेगी

कंपनी इस IPO में नए शेयर्स जारी नहीं करेगी। हालांकि, हुंडई इंडिया की पेरेंट हुंडई कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा रिटेल और अदर इन्वेस्टर्स को इस ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है।

IPO
IPO

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का IPO दिवाली के आसपास यानी अक्टूबर-नवंबर में आ सकता है। इस IPO के लिए हुंडई ने इनवेस्टमेंट बैंकों जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टेनली, कोटक महिंद्रा बैंक, Citi और HSBC को एडवाइजर नियुक्त किया है।

20 साल में पहला IPO

यह IPO भारत में किसी ऑटोमेकर कंपनी का 20 सालों में पहला इनिशियल पब्लिक ऑफर होगा। इससे पहले मारुति सुजुकी का 2003 में IPO आया था। मारुति सुजुकी इंडिया के बाद हुंडई देश की दूसरी सबसे बड़ी कारमेकर कंपनी है।

hyundai car
hyundai car

हुंडई इंडिया का IPO करीब 25 हजार करोड़ रुपए का होगा। ऐसा हुआ तो ये देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। 2022 में सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। इसके लिए करीब 21 हजार करोड़ रुपए का IPO लाया गया था।

चौथी बड़ी लिस्टेड ऑटो कंपनी होगी Hyundai Motor

अगर हुंडई मोटर इंडिया शेयर मार्केट में लिस्ट होती है तो ये मारुति-सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा के बाद चौथी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी होगी। हुंडई मोटर इंडिया मारुति के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *